महादेवा (बस्ती)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह 8 बजे डॉ. अंबेडकर मानव सेवा समिति, गोपालपुर ओरई के तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में बाबासाहब के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली गोपालपुर ओरई से प्रारंभ होकर महादेवा, मुंडेरवा होते हुए बस्ती अस्पताल चौराहे के रास्ते ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंची। यहां स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मार्ग में विभिन्न गांवों से लोग जुड़ते गए, जिससे रैली का स्वरूप और अधिक विशाल होता गया।
रास्ते में बोकनार, कुरियार, बरडाड़, मुंडेरवा, देवरिया, जिगिना सहित कई स्थानों पर रैली का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग में "जय भीम" के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस अवसर पर महादेवा विधायक दूधराम, उदयभान, गिरजेश प्रधान, विकास गौतम, पवन राज सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, समानता और जागरूकता का संदेश प्रसारित करते हैं।

No comments:
Post a Comment