<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

गाजियाबाद में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, संविधान की महत्ता पर जोर


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश की एकता और समानता की आधारशिला है, जो सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों को बराबरी का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, भोजन और रोजगार जैसे मूल अधिकार संविधान की ही देन हैं और इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और संविधान के दायरे में रहकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करें।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जयंती की खुशी मनाई और “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” तथा “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इसके पश्चात नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क एवं डासना के राजीव पुरम में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, पूर्व पार्षद सुनील चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages