<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

मानसरोवर नगर में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण


गोरखपुर। मानसरोवर नगर रामलीला मैदान स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री आकाश साहनी, पूरन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, सचिन जायसवाल, जितेंद्र निषाद, जितेंद्र अग्रवाल, मंडल मंत्री विशाल सोनकर, शैलेश गौतम, पूर्व पार्षद मीरा श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजक बाबूराम सिंह, किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य दिव्येंदु नाथ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता एवं न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages