<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत डीआईजी ने छात्राओं को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाते हुए छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में संतकबीरनगर जनपद के धनघटा स्थित श्रीमती शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित वृहद जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना रहा।

डीआईजी संजीव त्यागी ने अपने संबोधन में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है, जहां उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक के साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सावधानी बरतने की सलाह दी। छात्राओं को इंटरनेट पर अनजान लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखने तथा किसी के साथ भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 112, 1076, 1098, 108/102 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages