<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

अभ्युदय योजना और निःशुल्क कोचिंग से सुदेव पटेल ने यूपीपीसीएस-2024 में पाई सफलता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन समाज कल्याण मंत्रालय की निःशुल्क कोचिंग और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े अभ्यर्थियों ने इसे संभव कर दिखाया है। इसी क्रम में बस्ती के सुदेव पटेल ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UPPCS-2024) में सफलता हासिल कर अपने सपनों को साकार किया है।

निःशुल्क कोचिंग से मिली नई दिशा

गौरतलब है कि समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में संचालित निःशुल्क आवासीय कोचिंग और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के नेतृत्व में ये केंद्र प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान कर रहे हैं, जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं।

हॉस्टल से लेकर लाइब्रेरी तक की सुविधा

भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों को कोचिंग के दौरान निःशुल्क हॉस्टल, भोजन, लाइब्रेरी और नियमित कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाएं संचालित की जाती हैं, जिनमें मुख्य परीक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उत्तर लेखन अभ्यास और मॉडल टेस्ट भी कराए जाते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रदेश के 75 जिलों में 166 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिसके तहत विद्यार्थियों को यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस जैसी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages