<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

परसरामपुर थाना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को ठगी से बचाव के बताए उपाय

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर टीम परसरामपुर के उप निरीक्षक झारखंडेय पांडे, हेड कांस्टेबल सूर्यनाथ एवं महिला कांस्टेबल माला वर्मा ने लोगों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग एवं ऑनलाइन लॉटरी स्कैम जैसे मामलों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। पुलिस टीम ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर इन अपराधों से बचा जा सकता है।

इसके साथ ही लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in⁠ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। थाना परसरामपुर का सीयूजी नंबर 9454403120 भी साझा किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।

पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें, जिससे साइबर ठगी से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages