<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सचेत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, नए कानूनों, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा व स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अभियान के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना हरैया की मिशन शक्ति टीम द्वारा तेनुआ में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर पंपलेट वितरित किए गए।

थाना कोतवाली टीम ने रोडवेज, मालवीय रोड, क्रिसेंट मॉल, गायत्री मंदिर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान चौपाल लगाकर महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।

एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा कलवारी क्षेत्र के गायघाट, टांडा पुल व अन्य स्थानों पर चेकिंग करते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया।

महिला थाना टीम ने शिवा कॉलोनी, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

इसी क्रम में थाना रुधौली की टीम द्वारा भी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनाना है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें और अपराध के खिलाफ बेझिझक आवाज उठा सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages