<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

देवेन्द्र कुमार वर्मा बने बस्ती के जिला संयोजक, शिक्षकों में खुशी की लहर


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी की संस्तुति पर देवेन्द्र कुमार वर्मा को बस्ती जनपद का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार वर्मा वर्तमान में परशुरामपुर विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवराडुहवा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
मनोनयन के बाद श्री वर्मा ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
जिला संयोजक के सहयोग एवं जनपद कार्यकारिणी के गठन के लिए महेश कुमार, इन्द्रसेन मिश्रा, विजय प्रकाश चौधरी, चंद्रभान चौरसिया, राम भरत वर्मा, त्रिलोकी नाथ, राजेश कुमार चौधरी, गंगा प्रसाद, संजीव कुमार सिंह, विजय कन्नौजिया, अवलेन्द्र सिंह पटेल, सत्येंद्र कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार जायसवाल को सह-संयोजक मनोनीत किया गया है।
इस मनोनयन पर सत्य प्रकाश पाठक, शोभाराम वर्मा, गिरिजा शंकर चौधरी, रामपति कन्नौजिया, विनय कुमार करुण, अनूप कुमार सौरभ पद्माकर, रमेश चंद्र चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, अजय प्रताप चौधरी, कुलदीप मौर्य, पंच बहादुर यादव, अरविंद पाण्डेय, उपेन्द्र पाण्डेय, महादेव, विवेकानंद वर्मा सहित जिले के अनेक शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages