<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन का अधिवेशन व चुनाव सम्पन्न


बस्ती। सोमवार को सिंचाई कालोनी खौरहवा में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज, सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद की देखरेख में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव में राजेश कुमार को अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम बाबूराव को उपाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार गुप्ता को मंत्री, अरविन्द कुमार को कोषाध्यक्ष, नागेन्द्र कुमार को प्रचार मंत्री तथा छट्ठू प्रसाद को संरक्षक निर्वाचित घोषित किया गया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता से ही उनकी मांगें पूरी होंगी। उन्होंने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता बताई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधारपाल ने पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन तथा कोरोना काल में रोके गए डेढ़ वर्ष के महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग को प्रमुखता से उठाया।
अध्यक्षता कर रहे उमेश मणि उपाध्याय ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से शीघ्र वार्ता की जाएगी और लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगतियों के समाधान हेतु प्रदेश नेतृत्व से आग्रह किया जाएगा।
अधिवेशन में अम्बिका प्रसाद, अशोक कुमार, प्रेमचन्द्र, मनोज कुमार दूबे, पंकज कुमार, राजेन्द्र यादव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रेम बिहारी गौड़, श्रीमती मधुलिका, विन्दू, निर्मला, उर्मिला, मो. शाहिद खान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages