<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 20, 2026

मिशन शक्ति अभियान से बढ़ा महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव


गोरखपुर। जनपद में चलाए जा रहे “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम, पीआरवी व पुलिस बल द्वारा स्कूलों, बाजारों और ग्रामीण इलाकों में संवाद स्थापित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न एवं साइबर अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090, 112, 1098, 181, 1930, 1076, 102 और 108—की जानकारी देकर उनके उपयोग के बारे में भी बताया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं को मोबाइल के पैनिक बटन का प्रयोग सिखाया गया तथा जनसुनवाई पोर्टल, महिला हेल्प डेस्क और विधिक सेवा प्राधिकरण जैसी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। पंपलेट वितरित कर जागरूकता को और प्रभावी बनाया गया।
इस पहल से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages