गोरखपुर। आगामी 22 अप्रैल को सायं 4 बजे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, तारामंडल में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन तथा 23 अप्रैल को प्रातः 9ः30 बजे एकला बंधे पर प्रस्तावित मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रमों की रूप-रेखा पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तृत योजना तैयार कर विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय कीं। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
बैठक में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्षगण, महानगर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता एवं आभार व्यक्त महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, अनुपमा पांडेय, रजूला रावत, रानी मिश्रा, मीना श्रीवास्तव, इन्द्र मणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, शशिकांत सिंह, जितेन्द्र चौधरी ‘जीतू’, अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरी, अशोक गुप्ता, शिवम पाण्डेय, अमित कुमार श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, शिशिर वर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी सहित महिला मोर्चा एवं महानगर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment