<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 10, 2026

विश्व पार्किंसंस दिवस पर गोरखपुर में निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन

एम्स नई दिल्ली में सम्मानित होंगे डॉ. अरुण कुमार वर्मा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (PPWA) द्वारा 11 अप्रैल (विश्व पार्किंसंस दिवस) के अवसर पर पादरी बाजार, गोरखपुर में एक विशाल निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य जगत के लिए एक गौरवपूर्ण सूचना साझा करते हुए बताया गया कि PPWA के संयोजक एवं प्रख्यात फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अरुण कुमार वर्मा को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए AIIMS, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित “Emerging Healthcare Professional Award” से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि सम्मान समारोह में भाग लेने के कारण वह शिविर में शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं रह पाएंगे, लेकिन उनका संकल्प और शुभकामनाएं मरीजों के साथ हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की टीम पूरी निष्ठा के साथ इस सेवा कार्य को सफल बनाएगी।

शिविर की मुख्य विशेषताओं में पार्किंसंस रोग से ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श, अनुभवी फिजियोथैरेपिस्ट्स द्वारा विशेष जांच एवं सलाह शामिल है। साथ ही मांसपेशियों की जकड़न कम करने और शारीरिक संतुलन सुधारने हेतु आधुनिक व्यायाम पद्धतियों की जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पादरी बाजार, गोरखपुर में आयोजित होगा। शिविर का संचालन पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (PPWA) के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages