<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 10, 2026

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत डीआईजी बस्ती ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती/सिद्धार्थनगर। डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर में आयोजित एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा महिलाओं को आत्मरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना रहा।

डीआईजी बस्ती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक थाने पर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराधों की चुनौतियां भी तेजी से बढ़ी हैं।

छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई। छात्राओं को विशेष रूप से इंटरनेट पर अनजान लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 108/102 (एम्बुलेंस सेवा) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पाण्डेय, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages