<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन


बस्ती। गुरुवार को भारतीय समता मूलक महासभा ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कथाकार धीरेंद्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल ने कहा कि 25 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नीचा दिखाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शास्त्री द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह झूठा और काल्पनिक है, जिससे देशभर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
महासभा ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मांग की कि धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
ज्ञापन देने के दौरान बद्री प्रसाद चौधरी, ई. के.सी. चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, सुग्रीव यादव, घनश्याम चौधरी, अहमद रजा, कृपाशंकर चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, लालचंद वर्मा, राम सुरेश चौधरी, विद्यासागर, संजय चौधरी, डॉ. श्यामनारायण सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages