बस्ती। गुरुवार को स्टेडियम परिसर में विधि-विधान से वशिष्ठ महोत्सव के लिए भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। अयोध्या धाम के आचार्य धनंजय मिश्र व आचार्य विवेक तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने पूजन-अर्चन किया।
मुख्य अतिथि गायत्री मंदिर बस्ती के पारिब्राजक पंडित राम प्रसाद त्रिपाठी ने समारोह की सफलता की कामना करते हुए कहा कि अपने जिले का स्थापना दिवस मनाया जाना गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शीघ्र ही बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करेगी।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 5, 6 और 7 मई को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य वशिष्ठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महर्षि वशिष्ठ की पावन भूमि का स्वर्णिम इतिहास सनातन धर्म की गौरव गाथा है।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय खो-खो, जनपदीय हैंडबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सपरिवार पहुंचकर समारोह का हिस्सा बनें।
इस अवसर पर ओलंपिक संघ के जिला सचिव अजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून, विकास कुमार (कोच), प्रभाकर ओझा, राम सिंह, मनोज सिंह, चंद्र मणि मिश्र, राजेश त्रिपाठी, रणजीत सिंह, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश चौधरी, विजय सेन सिंह, अनिल श्रीवास्तव, विजय दूबे, विवेक सिंह, रणविजय गौतम, संजय पांडेय, विजय श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, अखिलेश गुप्ता, गौरी शंकर तिवारी, संजय कसौधन, धर्मेंद्र चौधरी, सुधीर सिंह, राजन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment