<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 4, 2026

निरीक्षक से डीएसपी बने अशोक सिंह व सरोज शर्मा, एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा निरीक्षक से डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) पद पर पदोन्नत हुए अशोक कुमार सिंह एवं सुश्री सरोज शर्मा को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया और हार्दिक बधाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का परिणाम है।
उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages