<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 4, 2026

तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं


बस्ती। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages