बस्ती। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयन्ती अवसर पर अवस्थापना निधि से दो स्थलों पर नगर पालिका द्वारा भव्य भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल का निर्माण शुरू किये जाने की घोषणा नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया।
यह जानकारी देते हुये नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद बस्ती कार्यालय अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्थल एवं निर्मलीकुंड निकट बाबा साहब स्थल पर नई मूर्ति के साथ भव्य स्मारक के पुनर्निर्माण का कार्य प्रस्तावित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बताया कि इन दोनों स्थलों पर नए तरह से निर्माण होगा जिसमें पुष्प पौधों के साथ साथ डिजाइनर लाइट की व्यवस्था रहेगी।
अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि स्थल निर्माण का कार्य अवस्थापना निधि से होगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव पास कराकर जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment