वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लवकुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संकल्पों को पूरा करने के लिए समाज में एकजुटता बेहद जरूरी है। बसपा नेता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए और अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना चाहिए।
लवकुश पटेल ने कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जिससे व्यक्ति अपने अधिकारों को समझ सकता है और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने सामाजिक समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में वह लगातार सक्रिय हैं और जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं।

No comments:
Post a Comment