वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। पतंजलि योग समिति के गोरखपुर जिला प्रभारी जितेंद्र शुक्ला के ब्रह्मभोज के अवसर पर सायं 7 से 9 बजे तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोरखपुर, बस्ती एवं संत कबीरनगर जनपदों से लगभग 50 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए परम् पूज्य गुरुदेव द्वारा संप्रेषित शोक पत्र भेंट किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश भ्राता जी एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी श्रीभगवान जी ने दूरभाष के माध्यम से अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके उपरांत रात्रि प्रवास बस्ती जनपद के योगाचार्य गरुड़ध्वज पाण्डेय के आवास पर हुआ। अगले दिन प्रातः 5 बजे से 7:30 बजे तक जीआईसी ग्राउंड परिसर में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष के नेतृत्व में निःशुल्क योग कक्षा का सफल आयोजन किया गया।
पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी जी ने बताया कि संगठन विस्तार एवं योग के प्रचार-प्रसार के लिए इस प्रकार के नियमित कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
इसके पश्चात आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव के आवास पर शिष्टाचार भेंट एवं जलपान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य एवं डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी ने योग साधकों के अनुभव सुने और सभी को नियमित योग करने की सलाह दी। तत्पश्चात यज्ञ कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में महामंत्री प्रो. डॉ. नवीन सिंह, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, युवा प्रभारी राम मोहन जी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती एवं अयोध्या के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई, जिन्होंने संगठन निर्माण एवं कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment