<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 13, 2026

एंटी रोमियो स्क्वाड की चेकिंग, 45 संदिग्धों से पूछताछ; महिलाओं को किया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी महिला निरीक्षक डॉ0 शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना टीम व महिला कांस्टेबल सुमन यादव द्वारा भ्रमणशील रहते हुए थाना महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल, रोडवेज, महिला अस्पताल सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके उपयोग के बारे में बताया गया।

टीम द्वारा विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा देश के तीन नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023—के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

चेकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 45 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें से 2 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि अन्य को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अभियान जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages