<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 13, 2026

नहर में प्लास्टिक बोरे में मिला शव, सफाई कर्मचारी की हत्या की आशंका

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के थाना छावनी क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्राम अकला के सिवान क्षेत्र स्थित नहर में प्लास्टिक के बोरे में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष छावनी मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँचे और उच्चाधिकारियों के साथ फील्ड यूनिट टीम को भी अवगत कराया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति का शव प्लास्टिक के बोरे में पड़ा हुआ है, जिसका सिर ढका हुआ था। जांच के दौरान शव की पहचान विनय वर्मा पुत्र रामफेर (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी ग्राम अकला टोला दड़वापुर थाना छावनी जनपद बस्ती के रूप में हुई। मृतक पेशे से सफाई कर्मचारी बताया जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं क्षेत्राधिकारी हरैया ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान स्वाट/सर्विलांस टीम, एसओजी टीम और फील्ड यूनिट टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बस्ती भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस का कहना है कि घटना के अनावरण के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है।

No comments:

Post a Comment

Pages