<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 13, 2026

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना नहीं मिलेगा प्रदूषण अवमुक्त प्रमाण-पत्र , 15 अप्रैल से नया नियम लागू


बस्ती। मण्डल के समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया गया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी, बस्ती संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा National Informatics Centre के माध्यम से प्रदूषण अवमुक्त प्रमाण-पत्र पोर्टल में आवश्यक तकनीकी व्यवस्था विकसित की गई है। इसके तहत 15 अप्रैल, 2026 से बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट युक्त वाहनों को प्रदूषण अवमुक्त प्रमाण-पत्र (PUCC) जारी नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर जल्द से जल्द हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा लें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश उन वाहन निर्माता या मॉडलों पर लागू नहीं होगा, जिनके लिए वर्तमान में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट उपलब्ध नहीं है। ऐसे वाहनों को फिलहाल इस व्यवस्था से अस्थायी रूप से छूट दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages