बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय परिसर में गुरुवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में उत्साहपूर्ण माहौल रहा, जहां प्रबंधन और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्रों की सफलता का जश्न मनाया।
प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रेहान खान ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि अनन्या त्रिपाठी (95.6%) और नैय्यर सिद्दीकी (95%) ने भी शानदार सफलता अर्जित की। अन्य छात्रों में फुजैला अशफाक (90%), शिवाकांत चौरसिया (75.6%), मानसी पासवान (75%), रूशदा खातून (70%), सरफराज अहमद (68%), आदर्श गुप्ता (68%) और रौनक वर्मा (65%) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
प्रबंधक जे.पी. तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासित वातावरण, आधुनिक शिक्षण पद्धति और शिक्षकों-छात्रों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बिना प्रवेश शुल्क, केवल रजिस्ट्रेशन शुल्क पर प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन मिल सके।
कार्यक्रम में आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र, प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र, रानी, शिखा, श्रेया, द्विवेदी, अंजली, सुधा गौड़, शम्स परवेज और रूचि सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment