<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

देवमी बनकटी विद्यालय में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित


बस्ती। गुरुवार को पी.एम. श्री संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी बनकटी में वार्षिकोत्सव एवं राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी बनकटी भवानी प्रसाद शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने की तथा संचालन शिक्षक अतुल कृष्णराज ने किया।
मुख्य अतिथि हरीश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, जिसका श्रेय शिक्षकों के समर्पण और नवाचार को जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला ने कहा कि परिषदीय शिक्षकों की भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण है और उन्हें अभिभावकों का विश्वास जीतना होगा। अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने वार्षिकोत्सव की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन निकट के विद्यालयों में कराना चाहिए।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर प्रधान राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चन्द्र पाण्डेय, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, मंत्री चंद्रशेखर शर्मा, प्रमोद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages