अयोध्या। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में अयोध्या एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के होनहार छात्र आदर्श तिवारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शताक्षी दुबे व वंशिका गुप्ता ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। श्रद्धा सिंह (92%), रीत पाण्डेय (88%) और श्लोक तिवारी (87%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
अन्य छात्रों में श्रेयांश गुप्ता (85.2%), राघवेन्द्र बढ़ैया (84%), निमय श्रीवास्तव (83.8%), अंशिका तिवारी (82.2%), पलक गुप्ता (81.8%), जया उपाध्याय (81.8%), आयुष शुक्ला (81.4%) और एकता तिवारी (80.6%) ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या सौम्या अचारी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी छात्रों को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment