<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

रुधौली में उचित दर की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू, 5 मई तक आवेदन


बस्ती। जनपद की तहसील रुधौली अंतर्गत ग्राम पंचायत गनवरियाकला एवं पचारी खुर्द (विकास खण्ड-रुधौली) में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर की दुकान के आवंटन हेतु चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया शासनादेश संख्या-6/2019/1358/29-6-2019-162सा/2001 दिनांक 05 अगस्त 2019 में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप संचालित की जाएगी।
उप जिलाधिकारी रुधौली मनोज प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त ग्राम पंचायतों में उचित दर विक्रेता के चयन के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र आपूर्ति कार्यालय, तहसील रुधौली से 18 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक कार्य दिवसों में प्राप्त किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अवधि 20 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपने पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे के बीच आपूर्ति कार्यालय, तहसील रुधौली में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद अथवा अपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची 11 मई 2026 को आपूर्ति कार्यालय, रुधौली के सूचना पट पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद चयन के अंतिम चरण में 13 मई 2026 को दोपहर 12 बजे तहसील सभागार, रुधौली में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से उचित दर विक्रेता का चयन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों की अर्हताओं के संबंध में बताया गया कि आवेदक का आर्थिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष तथा आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का संबंधित ग्राम पंचायत का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
इसके अलावा अभ्यर्थी के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज न हो तथा वह किसी अपराध में दोषसिद्ध न हो। अभ्यर्थी या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पहले से उचित दर की दुकान आवंटित नहीं होनी चाहिए। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होगी। किसी अपरिहार्य स्थिति में चयन प्रक्रिया में संशोधन या निरस्तीकरण का अधिकार तहसील स्तरीय चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकें। साथ ही ग्राम प्रधानों को भी निर्देशित किया गया है कि सूचना को सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराया जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages