<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

सिंचाई बन्धु की बैठक में खरीफ की तैयारी पर जोर, कम वर्षा के पूर्वानुमान को लेकर अलर्ट


बस्ती। विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों को संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
उपाध्यक्ष ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार खरीफ सीजन में औसत से कम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में अधिकारियों को पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा सके।
उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा ने भू-गर्भ जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि भू-जल दोहन करने वाली एजेंसियों की एनओसी सूची अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए और अनावश्यक जल दोहन पर रोक लगाई जाए।
विधायक हर्रैया प्रतिनिधि सरोज मिश्रा ने सरयू नहर खंड-अयोध्या के एई राजनारायण तिवारी को महूघाट और महादेवरी क्षेत्र में नहरों का निरीक्षण कर शिल्ट सफाई कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं, विधायक कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर ने बाढ़ खंड द्वारा दी गई भ्रामक सूचना पर नाराजगी जताते हुए अगली बैठक में अधिशासी अभियंता से लिखित स्पष्टीकरण मांगा।
बैठक में बंद पड़े नलकूपों को यांत्रिक खराबी दूर कर तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही कृषि विभाग से फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर जानकारी ली गई, जिसमें बताया गया कि 5,20,396 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,71,116 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त उद्यान, विद्युत, वन और भूमि संरक्षण से जुड़ी किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बैठक का संचालन सहायक अभियंता सरयू नहर खंड-4 अजय कुमार आर्य ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक रुधौली प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages