वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित बाल अपचारी को 26 अप्रैल 2026 को समय 20:30 बजे बैडवा माता मंदिर मोड़ के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बाल अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड रवाना किया गया।

No comments:
Post a Comment