<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 27, 2026

विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, 30 जून अंतिम तिथि

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। वर्ष 2026 के ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।

यह जानकारी देते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रख्यापित की गई है, जिसमें 12 विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, दिव्यांगजन के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था, प्रेरणास्रोत, नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास सहित विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त बाधामुक्त वातावरण के सृजन, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला, सृजनशील दिव्यांग वयस्क, सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए भी पुरस्कार श्रेणियां निर्धारित हैं।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अपेक्षा की है कि आवेदन पत्र के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या 14 में 30 जून 2026 तक दो प्रतियों में उपलब्ध कराएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages