<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 27, 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के तीसरे दिन डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद में तीसरे दिन आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है। उन्होंने जनपद के संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि उच्च निर्देशों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने आज प्रथम पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों आर कन्या एवं श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन जांच, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया तथा सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयीं। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages