<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

केबीएस यूनिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


गोरखपुर। केबीएस यूनिक स्कूल, भगवानपुर (फर्टिलाइज़र कॉलोनी के निकट) में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” थीम पर आधारित इस अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय के निर्देशन में नन्हे बच्चों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूर्व तैयार गड्ढों में सदाबहार पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा व नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। शिक्षिकाओं ज्योति, पिंकी, बेबी और रुचिता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को समझा और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में बच्चों के उत्साह और जागरूकता से सकारात्मक माहौल बना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय ने कहा कि “आज का पौधा आने वाले कल की छाया है। पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जीवन का आधार भी हैं। यदि हम आज पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा।” उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “एक पेड़ सौ उपकार”, “पेड़ हैं तो कल है” और “धरती माँ की यही पुकार, पेड़ लगाओ बार-बार” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही शिक्षकों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना है। अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages