<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

10 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, गगहा पुलिस की बड़ी सफलता


गोरखपुर। थाना गगहा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे 10,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बाँसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना गगहा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 463/2025 से संबंधित अभियुक्त अमर उर्फ अमरनाथ पुत्र छोटेलाल, निवासी ठठौली थाना गगहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
क्या है मामला
मामले के अनुसार, 18 अगस्त 2025 को वादिनी ने थाना गगहा में तहरीर देकर बताया था कि 16 अगस्त 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी
प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पाल, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार यादव की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages