वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से तहसील धनघटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनता की समस्याएं सुनी गईं।
इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का निस्तारण आपसी समन्वय एवं सामंजस्य के साथ किया जाए तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके पश्चात शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए पूर्व में निस्तारित मामलों का फीडबैक लिया गया और उनकी गुणवत्ता की समीक्षा भी की गई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment