<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

09 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न वादों का होगा निस्तारण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 09 मई 2026 को जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज बाबू ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली से जुड़े प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, श्रम एवं पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से संबंधित मामलों सहित) का निस्तारण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सेवा संबंधी विवाद, वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े मामले, राजस्व वाद, किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद तथा आर्बिट्रेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) सहित अन्य सिविल मामलों को भी अधिक संख्या में निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है।

सचिव ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वादों के शीघ्र एवं सरल निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages