<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 64 मामलों की सुनवाई, 7 का मौके पर निस्तारण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्न की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रूधौली में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान किया जाए।

उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान दिवस में कुल 64 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 32, पुलिस के 9, विकास के 4, विद्युत के 8, पूर्ति विभाग के 9 तथा उप निबंधक और नहर विभाग के एक-एक मामले शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, गन्ना अधिकारी अंगद सिंह, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश मोहन, एक्सियन आरईडी अंकुर वर्मा, एलडीएम आर.एन. मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, पिछड़ा कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages