<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल, महिला थाना परामर्श केंद्र ने 02 जोड़ों का कराया समझौता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र द्वारा “टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए दो दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते उनके रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई थी और दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे।

महिला थाना बस्ती पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना और आपसी संवाद के माध्यम से मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया। लगातार समझाने-बुझाने और सकारात्मक पहल के बाद दोनों जोड़े अपने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गए।

सुलह-समझौते के उपरांत दोनों दंपतियों को महिला थाने से खुशी-खुशी विदा किया गया। इस पहल से न केवल दो परिवार टूटने से बच गए, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी गया है कि संवाद और समझदारी से रिश्तों को फिर से जोड़ा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages