<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

निर्माणाधीन थाना पुरानी बस्ती भवन का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा निर्माणाधीन थाना पुरानी बस्ती भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ने निर्माण स्थल पर मौजूद इंजीनियरिंग स्टाफ, ठेकेदार तथा थाना पुरानी बस्ती के अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, निर्धारित समयसीमा तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और तय समय सीमा के भीतर भवन का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि जल्द ही थाना भवन आमजन की सेवा के लिए सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages