वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। प्रेस क्लब सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार जीतेन्द्र यादव के पिता रामवृक्ष यादव के आकस्मिक निधन से जनपद के पत्रकारों में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन पर बस्ती प्रेस क्लब सभागार एवं नेशनल प्रेस क्लब द्वारा अलग-अलग स्थानों पर शोकसभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बस्ती प्रेस क्लब सभागार में आयोजित शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार जयन्त मिश्रा, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, मजहर आजाद एवं स्कन्द शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय रामवृक्ष यादव ने अपने जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य सदैव याद किए जाएंगे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री महेन्द्र तिवारी तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विपिन बिहारी त्रिपाठी ने कहा कि उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं, नेशनल प्रेस क्लब की ओर से न्याय मार्ग स्थित प्रज्ञा प्रकाशन परिसर में आयोजित शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि रामवृक्ष यादव शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम से सेवानिवृत्त हुए थे और अपने कार्यकाल में अपने उत्कृष्ट व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
इस दौरान दोनों शोकसभाओं में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


No comments:
Post a Comment