<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 15, 2026

रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती मण्डल द्वारा बुधवार 15 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दिनेश प्रताप नारायण मिश्र पुत्र सुरेन्द्र नारायण मिश्र निवासी ग्राम सरौना थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती की शिकायत पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। आरोपित सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र कल्पनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम मरवटिया पाण्डेय थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती, जो वर्तमान में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा कार्यालय, बस्ती में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है, को घूस लेते हुए पकड़ा गया।

ट्रैप टीम ने दो स्वतंत्र लोकसेवक साक्षियों की मौजूदगी में आरोपी को 50,000 की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना छावनी, जनपद बस्ती में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages