गोरखपुर। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु मंदिर 10+2, रेल विहार, राप्ती नगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की छात्रा दिव्या तिवारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
नमन श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांश त्रिपाठी ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर स्थान बनाया। अन्य मेधावी छात्रों में साक्षी मिश्रा (89.2%), नमन सिंह (88.4%), सुप्रिया श्रीवास्तव (87.8%), अंश वर्मा (87.8%), प्रिंस यादव (87.8%), सृष्टि पटेल (86.8%) और श्रेया पंडित (86.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या रुक्मणी उपाध्याय एवं सीबीएसई परीक्षा प्रभारी राम पुजारी चतुर्वेदी ने मेधावी विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी प्रेम सागर त्रिपाठी, कक्षाचार्य सत्यानंद भट्ट, अरुण पाठक, राजकुमार त्रिपाठी, विचित्र कुमार, मनीष प्रजापति, अमित मिश्र सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment