बस्ती। वरिष्ठ कांग्रेसी रामबचन भारती को पार्टी नेतृत्व ने अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नेशनल चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित विभाग) सांसद तनुज पूनिया द्वारा यह तदर्थ नियुक्ति की गई है। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी हित में सक्रिय रूप से कार्य करने और अनुसूचित जाति के लोगों की आवाज बुलंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
रामबचन भारती को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि रामबचन भारती कांग्रेस के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कई दशकों तक पार्टी के लिए निरंतर कार्य करते हुए अपना अनुभव बढ़ाया है और हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है।
नियुक्ति पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, बसंत चौधरी, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनूप पाण्डेय, अफसर यू अहमद, विरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, अनिरुद्ध त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, मो. रफीक खां, डॉ. शीला शर्मा, प्रशान्त पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, बाबूराम सिंह एडवोकेट, नर्वदेश्वर शुक्ला, अनिल भारती, गिरजेश पाल, विनय तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, अजय शुक्ला, शिवनारायण पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्दीकी, अवधेश सिंह, वाहिद सिद्दीकी, भूमिधर गुप्ता, रामबहादुर, शिवविभूति मिश्रा, डॉ. मारूफ खान, शकुन्तला देवी, अलीम अख्तर, मंजू पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, लालजीत सिंह, विवेक श्रीवास्तव, शौकत अली नन्हू, साधूसरन आर्या, साधू पाण्डेय, अनिल तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, राकेश गांधियन, राहुल चतुर्वेदी, अमरदेव सिंह, डॉ. दीपेन्द्र सिंह, डीएन शास्त्री, हरिशंकर तिवारी, राजकूपर, घनश्याम शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, बृजभान कनौजिया, रामबाबू कल्पू, शिवशंकर भारती, राजेश भारती, रामधीरज चौधरी, शेर मोहम्मद, सूर्यमणि पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और प्रदेश अध्यक्ष तनुज पूनिया एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

No comments:
Post a Comment