<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करना लक्ष्य - अभिषेक कुमार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत महादेवा विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन बनकटी विकास खण्ड सभागार में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख साऊंघाट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रामनगर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने बाबा साहब के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करें।

भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अभिषेक कुमार ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना ही बाबा साहब के सपनों को साकार करने का सही मार्ग है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने अपने प्रयासों से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी अन्याय या भेदभाव दिखे तो उसका विरोध करें।

इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र राजभर, रविचंद्र, दुर्गेश अग्रहरि, राजू मौर्या, श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, काशी प्रसाद गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages