<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 15, 2026

दलितों के मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन पर अवमानना का आरोप; जांच की उठी मांग


बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दलित परिवारों के कच्चे-पक्के मकानों को ध्वस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान एवं कथित भू-माफिया अब्दुल वहीद की शह पर पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से मकान गिरा दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
पीड़ितों में राम अवध पुत्र गोबरी, राजेन्द्र पुत्र राम वेलास, प्रेमसागर व रामदीन पुत्रगण रामफेर शामिल हैं, जिनके मकानों को 13 अप्रैल को गिराया गया। इस कार्रवाई को लेकर बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी के जिला आईटी सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि लेखपाल वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार, दारोगा एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने जिलाधिकारी और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए यह कार्रवाई की। साथ ही गाटा संख्या 611 पर गांव के ही अप्पू, सुभाष और बब्लू पुत्रगण मुन्नीलाल का अवैध छप्पर रखवाने का भी आरोप लगाया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मामले में दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़ित दलित परिवारों को पुनः आवास उपलब्ध कराया जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages