बस्ती । कोतवाली थाना क्षेत्र के मनहनडीह निवासी दलित विजय शंकर पुत्र स्वर्गीय रामबली ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर देकर दबंगों द्वारा मारने पीटने, जाति सूचक गालियां देकर अपमानित करने, असलहा लहराकर धमकी देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई की मांग किया है। इस सम्बन्ध में भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ प्रमोद ने कोतवाली पहुंचकर मामले मंें मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने का आग्रह किया। कहा कि न्याय न मिला तो भीम युवा वाहिनी संघर्ष को बाध्य होगी। पुलिस दबाव में मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
तहरीर में विजयशंकर ने कहा है कि गत 3 अप्रैल को उनका पुत्र विशाल उर्फ मोनू गांव में किक्रेट खेलने जा रहा था कि रास्ते में लाठी डंडा से लैश होकर बैठे शिवम तिवारी, प्रिन्स पाण्डेय, शिवांश त्रिपाठी ने जाति सूचक गालियां देते हुये उसे मारा पीटा। शोर सुनकर बीच बचाव करने गयी उनकी पत्नी को भी उक्त लोगों ने मारा पीटा। छत पर चढकर ईट पत्थर चलाया जिससे कई लोगों को चोटें आयी। शिवांस त्रिपाठी ने असलहा दिखाकर धमकी दिया। इससे विजय शंकर का परिवार डरा सहमा है। उसने अपने घायल पुत्र और पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुये न्याय दिलाने की मांग किया है।
कोतवाली पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग करने वालों में विजयशंकर, सोनू, पूनम, प्रमोद कुमार, कुशलावती देवी, राजन, आराधना, सपना, सिताबा, विमलेश, रचना, हेमामालिनी, पुष्पा, आरती, प्रदीप, दशरथ आदि शामिल रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment