<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 21, 2026

गोरखपुर में बीसी सखी योजना की समस्याओं को लेकर महिला उत्थान समिति ने सौंपा ज्ञापन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। विशिष्ट करस्पॉन्डेंट महिला उत्थान समिति द्वारा बीसी सखी योजना से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। समिति ने बताया कि जनपद गोरखपुर में कार्यरत बीसी सखियों को अपने कार्य के दौरान कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई है कि बीसी सखियों को तत्काल प्रभाव से नियमित मानदेय दिया जाए। साथ ही उन्हें बैंक मित्र के रूप में जोड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए शीघ्र लागू किया जाए। समिति ने यह भी मांग रखी कि बीसी सखियों को न्यूनतम 20,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए तथा उन्हें संविदा कर्मियों का दर्जा प्रदान किया जाए।

इसके अलावा बीसी सखियों का बीमा कवर किए जाने, कार्य के दौरान किसी प्रकार की कटौती न करने तथा बैंकों द्वारा किए जा रहे शोषण पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। समिति ने बताया कि करीब 75,000 रुपये तक का लंबित भुगतान जल्द दिलाया जाए।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages