संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 278/2026 धारा 3(1)/2(b)(i) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में जाकिर खान पुत्र साकिर अली निवासी भरपूरवा तथा रामरतन यादव उर्फ भुवर यादव पुत्र माता प्रसाद यादव निवासी भैंसहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को 14 अप्रैल 2026 को काजीपुर मगहर कस्बा जाने वाली बाइपास रोड गेट के पास से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

No comments:
Post a Comment