बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में आज कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम सीबीएसई द्वारा घोषित किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। इस बार विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।
विद्यालय की छात्रा नित्या कसौधन ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्नव वर्मा ने 97.0 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जोया हसन ने 94.0 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा नवोदित झा (93.8%), रिद्धि पांडेय (93.4%), आभा द्विवेदी (93.4%), यशस्वी यादव (93.4%), सिद्धेश पांडेय (93.0%), शिवांश मणि (93.0%), श्रेया कसौधन (92.6%), जागृति गुप्ता (92.4%), प्रतिष्ठा पांडेय (92.0%), दिव्यांश मिश्रा (91.8%), शिफा खातून शाह (91.6%), उत्कर्ष (91.0%), आंचल (90.6%), वैष्णवी त्रिपाठी (90.0%), आर्य चौधरी (90.0%), सृष्टि पांडेय (90.0%), अंश शुक्ला (90.0%) एवं आयुषी उपाध्याय (90.0%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस शानदार परिणाम का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और अथक परिश्रम ने विद्यार्थियों को सफलता दिलाई।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।” वहीं शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और मार्गदर्शन का संयुक्त परिणाम बताया।
प्रधानाध्यापिका ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में सदैव सत्य और परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment