गोरखपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
इस अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में डॉ. अमित सिंह, डॉ. वाई सिंह, डॉ. दिनेश चंद्र सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री आकाश साहनी, पूरन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, सचिन जायसवाल, जितेंद्र निषाद, जितेंद्र अग्रवाल, मंडल मंत्री विशाल सोनकर, शैलेश गौतम, पूर्व पार्षद मीरा श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक बाबूराम सिंह, किसान मोर्चा महानगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य दिव्येंदु नाथ श्रीवास्तव सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

No comments:
Post a Comment