वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
नई दिल्ली। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा फरवरी 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले प्रकाशनों के empanelment को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार, पैनल एडवाइजरी कमेटी (PAC) की बैठक 6 से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई, जिसमें फरवरी 2025 में प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। बैठक के बाद कुल 229 प्रकाशनों को empanelment के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
सीबीसी ने स्पष्ट किया है कि जिन प्रकाशनों के आवेदन स्वीकृत नहीं हुए हैं, उन्हें उनके लॉगिन आईडी पर अस्वीकृति के कारणों के साथ ऑनलाइन सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी।
वहीं, जिन प्रकाशनों को मंजूरी मिली है, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यक दस्तावेज CBC की आधिकारिक वेबसाइट पर उसी लॉगिन के माध्यम से अपलोड करें, जिससे आवेदन किया गया था। सभी जरूरी दस्तावेज प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रकाशनों को रेट कॉन्ट्रैक्ट जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें सरकारी विज्ञापन मिल सकेंगे।
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यदि कोई प्रकाशन सर्कुलेशन या अन्य किसी विषय में गलत जानकारी देता है अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक द्वारा उसका empanelment तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा सकता है।
यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया

No comments:
Post a Comment